मध्य प्रदेश

B.Pharm-D.Pharm Counselling में बड़ा अपडेट, Registration की तारीख 28 अक्टूबर तक बढ़ी

DTE Madhya Pradesh ने B.Pharm एवं D.Pharm Counselling का नया शेड्यूल जारी किया, 16 अक्टूबर से CLC Round की प्रक्रिया शुरू होगी।

भोपाल। मध्यप्रदेश में B.Pharm एवं D.Pharm पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। तकनीकी शिक्षा संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन Registration की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 शाम 5:30 बजे तक निर्धारित की गई है।

वहीं Counselling की प्रक्रिया 19 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 शाम 6:30 बजे तक चलेगी, सीटें रिक्त रहने की स्थिति में।

इसके साथ ही CLC (College Level Counselling) Round भी 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। CLC Round में विद्यार्थी उपलब्ध सीटों के आधार पर संबंधित कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • Online Registration: 16 अक्टूबर – 30 अक्टूबर 2026
  • Registration की अंतिम समय: 30 अक्टूबर, शाम 5:30 बजे
  • Counselling: 19 अक्टूबर – 30 अक्टूबर 2026
  • CLC Round: 16 अक्टूबर – 30 अक्टूबर 2026
  • Counselling की अंतिम समय: 30 अक्टूबर, शाम 6:30 बजे

यह सूचना B.Pharm और D.Pharm दोनों पाठ्यक्रमों के लिए लागू है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा में Registration एवं Counselling प्रक्रिया पूरी करें।

स्रोत: तकनीकी शिक्षा संचालनालय, मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!