Welcome to Vande Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Vande Bharat Times
Income Tax Department

इंदौर में बड़ी कार्रवाई: बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

सपना-संगीता रोड स्थित ऑफिस और डायरेक्टर के घर पर सर्वे जारी, दस्तावेज व डिजिटल डेटा की जांच

इंदौर में इनकम टैक्स विभाग ने सड़क निर्माण से जुड़ी कंपनी बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के विभिन्न ठिकानों पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है।

कंपनी के सपना-संगीता रोड स्थित कार्यालय और डायरेक्टर के आवास पर शुक्रवार अलसुबह से सर्वे की कार्रवाई जारी है।

सूत्रों के अनुसार इनकम टैक्स विभाग की टीम ने यहां दस्तावेजों के साथ-साथ डिजिटल डेटा की भी गहन जांच शुरू की है। कार्रवाई के दौरान कंपनी के वित्तीय लेन-देन, टैक्स रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि विभाग को कंपनी के कामकाज, बड़े पैमाने पर लेन-देन और टैक्स से जुड़ी संभावित गड़बड़ियों की जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

फिलहाल इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई जारी है और अधिकारियों द्वारा आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!