खेल
इंदौर एयरपोर्ट पहुँची भारत और न्यूजीलैंड की टीम, शहर में बढ़ा क्रिकेट का उत्साह
आगामी मुकाबले से पहले दोनों टीमें इंदौर पहुँचीं, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम आज इंदौर एयरपोर्ट पहुँची।
एयरपोर्ट पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच होटल के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। खिलाड़ियों के पहुंचते ही शहर में क्रिकेट का माहौल बन गया है।
बताया जा रहा है कि आगामी मैच को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीमों के अभ्यास सत्र पर भी सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों में मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
Vande Bharat Times Live आपको मैच से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले देता रहेगा।